PIB Fact Check: सोशल मीडिया पर एक संदेश वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार गरीब वर्ग के लोगों को 46, 715 रुपए की सहायता कर रही है।
व्हाट्सएप (WhatsApp) पर शेयर हो रहे इस संदेश में वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) की तरफ से आर्थिक मदद किए जाने की बात कही जा रही है।
मैसेज में कहा जा रहा है कि लोगों के मौजूदा आर्थिक हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने हर नागरिक को 46, 715 रुपए की मदद करने का फैसला किया है।
इसमें मदद के लिए पात्र लोगों से उनकी निजी जानकारियाँ शेयर करने के लिए भी कहा जा रहा है।
भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस दावे की पड़ताल की और इसे फ़र्ज़ी करार दिया है।
PIB फैक्ट चेक (Fact Check) ने कहा है कि यह संदेश फर्जी है और वित्त मंत्रालय ने गरीबों की आर्थिक मदद करने को ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है।


