More
    HomePublic TopCyclone Dana: बंगाल और ओडिशा पहुंच रहा चक्रवात, IMD ने जारी किया...

    Cyclone Dana: बंगाल और ओडिशा पहुंच रहा चक्रवात, IMD ने जारी किया अलर्ट

    Published on

    spot_img

    बंगाल की खाड़ी में बुधवार को चक्रवाती तूफान Dana की आने की संभावना जताई जा रही है। यह चक्रवाती तूफान गुरुवार सुबह को ओडिसा-पश्चिम बंगाल के तटों के पास पहुंचेगा।

    मौसम विभाग ने मछुआरों को सोमवार तक वापस तट पर लौटने की सलाह दी है। IMD ने बताया कि बुधवार तक ये तूफान और भी तेज हो जाएगा। इस चक्रवाती तूफान को Dana नाम दिया गया है।

    मौसम विभाग के अनुसार अंडमान सागर के ऊपर इस समय चक्रवाती हवाएं चल रही हैं। IMD का कहना है कि ये चक्रवाती हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रही है। ये हवाएं 23 अक्टूबर तक पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएंगी। इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम दिशा की और बढ़ेगी। जिसके कारण बंगाल की खाड़ी के नजदीकी राज्यों में भारी बारिश और तूफान देखने को मिल सकता है।

    मौसम विभाग ने 24 अक्टूबर तक ओडिशा-पश्चिम बंगाल में तूफान Dana के कारण भारी बारिश की संभावना जताई है। IMD ने लोगों से सावधानी बरतें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा है। मौसम विभाग ने मछुआरों से बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ने या अन्य गतिविधियों के लिए नहीं जाने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिन तक उत्तरी तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भीषण बारिश और आंधी तूफान की आशंका जताई है।

    मौसम विभाग के मुताबिक, साइक्लोन Dana के कारण अंडमान सागर में 21 अक्टूबर तक 35 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है। पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में 21 अक्टूबर को 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी।

    22 अक्टूबर की शाम तक हवा की स्पीड बढ़कर 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे हो जाएगी। 23 अक्टूबर की शाम से 24 अक्टूबर की सुबह तक 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है।

    IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में एक भीषण चक्रवाती तूफान आने वाली है। उन्होंने कहा कि ओडिशा के कुछ हिस्सों में 23 अक्टूबर को भारी बारिश होने की संभावना है। महापात्रा ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के तटीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर 24-25 अक्टूबर को 20 सेमी बारिश हो सकती है। बारिश की तीव्रता 20 से 30 सेमी और कुछ स्थानों पर 30 सेमी से अधिक भी हो सकती है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...