More
    HomeSportsDavid Warner को बड़ी राहत! क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हटाया आजीवन बैन

    David Warner को बड़ी राहत! क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हटाया आजीवन बैन

    Published on

    spot_img

    ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डेविड वार्नर (David Warner) के ऊपर से बैन हटा लिया गया है।

    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने घोषणा की है कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर David Warner को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में लीडरशिप भूमिकाओं में शामिल होने की अनुमति दे दी गई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान जारी कर कहा कि तीन सदस्यीय समीक्षा पैनल ने वॉर्नर के ऊपर लगे बैन हटाने की शर्तों को पूरा करने की पुष्टि की है।

    David Warner से हटा लाइफटाइम लीडरशिप बैन

    इसके बाद David Warner के ऊपर लगा लीडरशिप का लाइफटाइम बैन हटाने का फैसला किया गया है। इसका मतलब यह है कि डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया में किसी भी स्तर पर टीम की कप्तानी कर सकते हैं। वॉर्नर पर से बैन हटने का मतलब है कि वह BBL के आगामी सीजन में सिडनी थंडर्स की कप्तानी कर सकते हैं। वॉर्नर के ऊपर यह बैन सैंडपेपर स्कैंडल के बाद लगाया गया था।

    समीक्षा पैनल ने क्या कहा?

    बैन पर समीक्षा कर रही पैनल ने बैन को हटाते हुए कहा कि David Warner ने अपनी गलती को ईमानदारी से स्वीकार कर लिया है। उनके व्यवहार में पश्चाताप भी दिख रहा है। पैनल ने आगे कहा कि वॉर्नर युवा क्रिकेटरों के विकास में योगदान दे सकते हैं। हम सर्वसम्मति से इस निर्णय पर पहुंचे है कि वॉर्नर अपने आचरण के लिए जिम्मेदारी स्वीकार करने में ईमानदार और सच्चे थे। हम वॉर्नर पर लगे बैन को हटा रहे हैं।

    क्या है सैंडपेपर स्कैंडल?

    साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रिका के बीच टेस्ट मैच चल रहा था। टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी बॉल टेम्परिंग करते हुए कैमरे में कैद हो गए थे। इस घटना के सामने आने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कई खिलाड़ियों पर बैन लगा दिया था। David Warner के साथ केपटाउन टेस्ट बॉल टेम्परिंग मामले में दो और खिलाड़ियों पर भी बैन लगाया गया था।

    ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ और सलामी बल्लेबाज कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर भी बैन लगाया गया था। स्मिथ पर एक साल का बैन और दो साल का कप्तानी पर बैन लगाया गया था। वहीं कैमरन पर नौ महीने क्रिकेट खेलने पर बैन लगा था। इस स्कैंडल के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम की जमकर किरकिरी हुई थी। वॉर्नर ने अपने ऊपर लगे कप्तानी बैन को लेकर साल 2022 में अपील की थी। आपको बता दें कि वॉर्नर T20 वर्ल्ड कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...