नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास (PM Residence) पर पलने वाली गाय ने बछिया को जन्म दिया है। पीएम मोदी ने इस बछिया (calf) को ‘दीपज्योति’ (Deepjyoti) नाम दिया है। बछिया के माथे पर ज्योति का चिह्न देखकर इसे यह नाम दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी साझा की है। प्रधानमंत्री ने दीपज्योति (Deepjyoti) के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा है- 7, लोक कल्याण मार्ग (प्रधानमंत्री आवास) पर एक नया सदस्य! दीपज्योति वाकई मनमोहक हैं।
इसके बाद पीएम मोदी ने इस बछिया के साथ अपना एक वीडियो भी शेयर किया है। पीएम ने वीडियो शेयर करते हुए इसके नामकरण की वजह भी बताई है –
हमारे शास्त्रों में कहा गया है – गाव: सर्वसुख प्रदा:’।
लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है।
प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है।
इसलिए, मैंने इसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा है।


