More
    HomeNationalदिल्ली चुनाव से पहले Kejriwal ने खोला पूर्वांचल कार्ड, रोहिंग्याओं का जिक्र...

    दिल्ली चुनाव से पहले Kejriwal ने खोला पूर्वांचल कार्ड, रोहिंग्याओं का जिक्र करके बीजेपी पर साधा निशाना

    Published on

    spot_img

    आगामी दो महीने में दिल्ली में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। दिल्ली चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनीति भी गरमा गई है। Arvind Kejriwal ने बीजेपी पर हमला बोला है।

    दिल्ली में चुनाव नजदीक आने के साथ ही सभी पार्टियां वोटर्स को लुभाने में लगी हुई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हमला बोला है। आप सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल ने जेपी नड्डा पर पूर्वांचली समाज को बदनाम करने का आरोप लगाया है।

    बीजेपी पूर्वांचली लोगों का नाम वोटर लिस्ट के कटवा रहे हैं- Arvind Kejriwal

    Arvind Kejriwal ने कहा कि अभी जेपी नड्डा ने पूर्वांचली समाज के खिलाफ सदन में बहुत गलत बात बोली थी। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संसद में हमारे पूर्वांचली भाइयों को रोहिंग्या, बांग्लादेशियों और घुसपैठियों से तुलना की है। आप सुप्रीमो ने कहा कि बीजेपी के लोग जानबूझकर फॉर्म भरकर पूर्वांचली समाज के लोगों का नाम वोटर लिस्ट से कटवा रहे हैं।

    बीजेपी ने पूर्वांचल समाज के खिलाफ रची है बड़ी साजिश- Arvind Kejriwal

    अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान जेपी नड्डा का भाषण का वीडियो भी चलाया। केजरीवाल ने आगे कहा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि जेपी नड्डा ने क्या कहा था। वीडियो में जेपी नड्डा के बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का बयान भी चलाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि जेपी नड्डा के बयान का जवाब संजय सिंह दे रहे हैं।

    इसके बाद केजरीवाल ने कहा कि आप सभी ने देखा कि सदन के अंदर जेपी नड्डा जी ने कबूल किया कि बीजेपी के कार्यकर्ता पूर्वांचल समाज के लोगों को बांग्लादेशियों और रोहिंग्या कहकर नाम कटवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और यह पूर्वांचल समाज के खिलाफ एक बड़ी साजिश है।

    पूर्वांचल के लोगों का भारत में रहने का अधिकार छीना जा रहा है- Arvind Kejriwal

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो लोग यूपी और बिहार से आकर पिछले 40 साल से यहां रह रहे हैं। जिन्होंने दिल्ली को बनाया है, उनको रोहिंग्या और बांग्लादेशी कैसे कहा जा सकता है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि उनका नाम कटवाकर एक तरफ उनकी नागरिकता छीनी जा रही है। भारत में उनके रहने का अधिकार छीना जा रहा है। हम सब जानते हैं वोटर कार्ड की वजह से ही सारी सुविधाएं मिलती हैं, ऐसे में पूर्वांचली भाईयों से सारी सुविधाएं छीनी जा रही हैं। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी एक सोची-समझी और घिनौनी साजिश के तहत यह सब कर रही है।

    AAP पूर्वांचल समाज को सम्मान देती है- Kejriwal

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली का अधिकांश पूर्वांचल समाज आम आदमी पार्टी का वोटर है। इसलिए बीजेपी ने साजिश रची है कि दिल्ली में पूर्वांचल के जितने भी वोट हैं, वो सभी कटवा दिए जाएं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने दिल्ली के अंदर पूर्वांचल समाज को पूरी तरह से उजाड़ने का प्लान बनाया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी बनी है, हम लोगों ने पूरे पूर्वांचल समाज को सम्मान देने और उनको बसान का काम किया है।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...