More
    HomeNationalदिव्यांगों को हर महीने 5000 रुपए देगी Delhi सरकार, जानिए इस योजना...

    दिव्यांगों को हर महीने 5000 रुपए देगी Delhi सरकार, जानिए इस योजना के बारे में

    Published on

    spot_img

    Delhi सरकार ने दिव्यांग व्यक्तियों के लिए मासिक वित्तीय सहायता की घोषणा की है।

    दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सरकार दिव्यांग व्यक्तियों को 5000 रुपए की सहायता प्रदान करेगी। इस योजना का लाभ उन्हीं लोगों को मिलेगा जिनकी विकलांगता 60 फीसदी से अधिक होगी। यह निर्णय हाल ही में कैबिनेट बैठक में लिया गया है।

    सौरभ भारद्वाज ने क्या कहा?

    सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “कैबिनेट की बैठक में यह तय किया गया कि जिन लोगों की विकलांगता 60 फीसदी से अधिक है उन्हें 5,000 रुपए प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जाएगी। सरकार ने साफ किया है कि विकलांगता का क्राइटेरिया डॉक्टर के जांच के बाद ही तय किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि इस योजना के लिए जल्द ही पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

    उन्होंने यह भी बताया कि यह योजना विशेष रूप से उन दिव्यांग व्यक्तियों के लिए है, जिनकी विकलांगता के कारण उन्हें खास देखभाल और सहायता की आवश्यकता पड़ती है।

    भारद्वाज ने यह भी स्पष्ट किया कि Delhi सरकार को इस योजना के लिए उपराज्यपाल से मंजूरी लेने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि यह सार्वजनिक धन का उपयोग दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि हमें इस प्रस्ताव को एलजी के पास भेजने की आवश्यकता है। लेकिन यदि अधिकारी कहेंगे कि इसे एलजी के पास भेजना जरूरी है, तो हम भेज देंगे।

    सीएम आतिशी ने क्या कहा?

    दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार हमेशा उन लोगों के लिए सबसे अधिक काम किया है, जिन्हें जीवन में सबसे कम लाभ मिला है। Delhi सरकार ने दिव्यांग लोगों के लिए प्रगतिशील फैसला लिया है। Delhi सरकार दिव्यांग लोगों को प्रति माह 5 हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

    Delhi में कितने हैं दिव्यांग लोग?

    2011 की जनगणना के मुताबिक दिल्ली में 2.34 लाख दिव्यांग व्यक्ति हैं। जिनमें से लगभग 9,500 से 10,000 लोग ऐसे हैं जिन्हें पर्सन विद हाई स्पेशल नीड्स की श्रेणी में रखा गया है। आपको बता दें कि दिल्ली में अभी 1.20 लाख दिव्यांग लोगों को सरकार सहायता प्रदान करती है। इस योजना के तहत, ऐसे सभी पात्र व्यक्तियों को वित्तीय सहायता दी जाएगी ताकी उनके देखभाल और जीवनयापन में मदद मिल सके।

    दिल्ली सरकार का यह कदम विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। वित्तीय सहायता से इन लोगों को दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। यह योजना दिल्ली सरकार के सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों का हिस्सा है। दिल्ली सरकार सामाजिक कल्याण कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद और कमजोर वर्गों को सहायता प्रदान करती है। इस योजना का रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू किया जाएगा।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...