More
    HomeCrimeDelhi: Juice की आड़ में बेच रहा था शराब, MCD ने सील...

    Delhi: Juice की आड़ में बेच रहा था शराब, MCD ने सील की दुकान

    Published on

    spot_img

    दिल्ली के शकरपुर इलाके से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है। एक जूस (Juice) सेंटर में शराब बेचने का मामला सामने आया है।

    दिल्ली नगर निगम ने शनिवार को एक जूस सेंटर में औचक छापा मारा। छापा मारने के दौरान MCD अधिकारियों ने दुकान से शराब की कई बोतलें जब्त की हैं। निगम पार्षद ने आरोप लगाया कि दुकान में जूस (Juice) की आड़ में गैरकानूनी तरीके से शराब बेची जा रही थी। MCD अधिकारियों ने दुकान का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। साथ ही दुकान को सील भी कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    गाजियाबाद में जूस में पेशाब मिलाकर बेचने का मामला

    आपको बता दें कि हाल ही में यूपी के गाजियाबाद में जूस (Juice) में पेशाब मिलाकर पिलाने का मामला सामने आया था। जूस में पेशाब मिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। लोगों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने जूस कॉर्नर के मालिक आमिर और उसके सहायक को गिरफ्तार किया था। मामला बढ़ने पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

    स्थानीय लोगों ने जूस (Juice) दुकान में काम करने वाले लड़कों को बोतल में पेशाब लेकर जाते देख लिया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दुकानदार पर जूस में पेशाब मिलाकर बेचने का आरोप लगाया था। लोगों ने हंगामा कर दुकानदार और उसके सहायक को दबोच लिया था। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि दुकानदार ने पिटाई के दौरान कुबूल किया था कि उसने बोतल में पेशाब इसलिए जमा कर रखा था ताकि इसे जूस में मिला सके।

    जूस दुकानदार ने हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कहा कि वह ऐसी गलती फिर कभी नहीं करेगा। उसके कुबूलनामे के बाद ही पुलिस को बुलाया गया। लोगों ने बताया कि जूस दुकान के बारे में कई दिन से लगातार शिकायत मिल रही थी। यहां जूस पीने वाले लोगों ने बताया कि जूस से अजीब स्वाद आता है। इसके बाद से ही स्थानीय लोगों ने जूस दुकान पर नजर रखी हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी दुकानदार और सहायक को पकड़ कर थाना ले गई। पुलिस की पुछताछ में आरोपियों ने जूस में पेशाब मिलाने की बात कुबूली थी।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...