More
    HomeCrimeDelhi Police Constable की कार से कुचलकर हत्या, आरोपियों ने 10 मीटर...

    Delhi Police Constable की कार से कुचलकर हत्या, आरोपियों ने 10 मीटर तक घसीटा

    Published on

    spot_img

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जिले के नांगलोई इलाके में शनिवार रात कुछ युवकों ने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल (Police Constable) संदीप की कार से कुचलकर हत्या कर दी।

    कार में दो युवक सवार थे। युवक कार को बहुत तेज रफ्तार से चला रहे थे। कांस्टेबल (Police Constable) ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन कार सवार युवकों ने उल्टे कांस्टेबल पर ही गाड़ी चढ़ा दी।

    कार चालक युवक ने कांस्टेबल (Police Constable) संदीप को करीब 10 मीटर तक घसीटा और बाद में उसे कार से कुचलकर मार डाला। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

    यह घटना शनिवार रात नांगलोई थाना क्षेत्र में हुई। एक कार सवार के साथ दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल (Police Constable) संदीप की कहासुनी हो गई। जब बात बढ़ी, तो आरोपी ने कांस्टेबल संदीप पर कार चढ़ा दी, जिससे वह करीब 10 मीटर तक घिसट गया और बाद में कांस्टेबल को कार से कुचल दिया। इस घटना में कांस्टेबल की मौत हो गई और आरोपी फरार हो गए।

    घटना की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया कि शनिवार रात नांगलोई इलाके में सड़क पर विवाद के दौरान एक दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल (Police Constable) को कार से कुचलकर मार दिया गया।

    कांस्टेबल ने कार चालक से कार हटाने के लिए कहा, जिसके बाद गुस्साए चालक ने उसे कथित तौर पर 10 मीटर तक घसीटा और फिर उसे कार से कुचल दिया। पुलिस ने कार जब्त कर ली है, जबकि आरोपी फरार हैं।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this