More
    HomeCrimeDelhi Police ने पकड़ी 2800 करोड़ से ज्यादा की कोकीन, 4 गिरफ़्तार

    Delhi Police ने पकड़ी 2800 करोड़ से ज्यादा की कोकीन, 4 गिरफ़्तार

    Published on

    spot_img

    दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने करीब 2,800 करोड़ रुपये की कीमत की कोकीन जब्त की है। इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल के मुताबिक, एक इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया गया है और 560 किलोग्राम से अधिक कोकीन जब्त की गई है।

    एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, इस सिलसिले में दक्षिण दिल्ली से चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

    स्पेशल सेल के मुताबिक, बरामद की गई कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2800 करोड़ रुपये से अधिक है। इस मामले में नार्को-टेरर एंगल की जांच की जा रही है।

    दिल्ली पुलिस (Delhi Police) स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी प्रमोद सिंह कुशवाह ने इस ऑपरेशन की जानकारी दी है। उनका कहना है कि डीसीपी अमित कौशिक और एसीपी कैलाश बिष्ट के नेतृत्व में स्पेशल सेल की टीम ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है।

    कुशवाह के मुताबिक, इस मामले में 4 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है और 560 किलोग्राम कोकीन और 40 लाख थाई मारिजुआना जब्त किया गया है। सप्लाई चेन में शामिल 3 लोगों और एक रिसीवर को गिरफ़्तार किया गया है।

    एडिशनल सीपी ने बताया कि इस मामले में तुषार गोयल, हिमांशु, औरंगज़ेब और भरत जैन को गिरफ़्तार किया गया है। कोकीन की अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगभग 50 करोड़ रुपये प्रति किलोग्राम है और मारिजुआना की कीमत लगभग 40-50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है।”

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this