More
    HomeHealthDengue, मलेरिया, चिकनगुनिया का खतरा बढ़ा…ऐसे करें बचाव

    Dengue, मलेरिया, चिकनगुनिया का खतरा बढ़ा…ऐसे करें बचाव

    Published on

    spot_img

    दिल्ली-NCR में पिछले दिनों लगातार बारिश की वजह से मच्छरों से पैदा होने वाली बीमारी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में डेंगू (Dengue), मलेरिया और चिकनगुनिया के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

    आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में पिछले एक सप्ताह में डेंगू (Dengue) के 300 से अधिक मामले सामने आए हैं। पिछले हफ्ते डेंगू के करीब 250 मामले सामने आए। दिल्ली में अबतक डेंगू के कुल 1229 मामले सामने आए हैं।

    दिल्ली में पिछले साल की तुलना में मलेरिया के मामले भी काफी बढ़ गए हैं। इस महीने तक मलेरिया के 363 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 294 था।

    वहीं इस साल चिकनगुनिया के अबतक 43 मामले सामने आए हैं। यह पिछले साल की तुलना में यह दोगुना है।

    दिल्ली में इस सीजन में डेंगू (Dengue)से एक शख्स की मौत भी हो गई है। मृतक की उम्र 54 साल थी जिन्होंने दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।

    दिल्ली नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक इस महीने 21 सितंबर तक डेंगू (Dengue) के 651 मामले सामने आए हैं। पिछले महीने यानी अगस्त में डेंगू के कुल 256 मामले सामने आए थे।

    डॉक्टरों का कहना है कि डेंगू (Dengue) के लिए कोई अलग से इलाज नहीं है। डेंगू बुखार के ज्यादातर मामलों का इलाज घर पर ही दर्द निवारक दवा पेरासिटामोल (Paracetamol) और दर्द को कंट्रोल करने के लिए एसिटामिनोफेन (Acetaminophen) का इस्तेमाल किया जाता है।

    डेंगू होने पर इबुप्रोफेन (Ibuprofen) और (Aspirin) जैसी गैर स्टेरॉयड एंटी इंफ्लेमेटरी दवाओं से बचना चाहिए क्योंकि ये रक्तस्राव के जोखिम को बढ़ा सकती हैं।

    डेंगू फैलाने वाले मच्छर दिन में सक्रिय होते हैं। मच्छरों से बचाव के लिए शरीर को ढंकने वाले कपड़े और दिन में सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। अपने आसपास मच्छरों के अंडों को पनपने ना दें।

    पानी को कहीं भी जमा ना होने दें। घर में इस्तेमाल होने वाले पानी को अच्छे से ढंककर रखें। दो दिन से अधिक बुखार या शरीर में दर्द रहने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this