More
    HomeHealthHeart Attack और Cardiac Arrest में क्या होता है अंतर...रामलीला में मंच...

    Heart Attack और Cardiac Arrest में क्या होता है अंतर…रामलीला में मंच पर ही हुई कलाकर की मौत

    Published on

    spot_img

    Heart Attack: देश भर में नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश के अलग-अलग शहर में रामलीलाओं का मंचन किया जा रहा है।

    देश की राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर रामलीला का मंचन किया जा रहा है। दिल्ली के आनंद विहार में एक रामलीला कार्यक्रम के दौरान भगवान राम की भूमिका निभा रहे एक व्यक्ति की अचानक स्टेज पर ही मौत (Heart Attack) हो गई। यह दर्दनाक घटना कैमरे में कैद हुई है।

    सुशील कौशिक नाम का यह व्यक्ति रामलीला में भगवान राम का रोल निभा रहा था। रामलीला के दौरान कौशिक अचानक से बेहोश हो गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि वे मंच पर प्रदर्शन करते हुए अचानक असहज महसूस करने लगते हैं। उनके हाथ अचानक से उनके सीने पर चले जाते है और वे मंच से पीछे की तरफ हटने लगते हैं। थोड़ी देर बाद वे स्टेज पर ही गिर जाते है। बता दें कि सुशील कौशिक दिल्ली के विश्वकर्मा नगर के रहने वाले थे।

    रामलीला के दौरान अचानक से बेहोश होने के बाद सुशील कौशिक को आनंद विहार स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, सुशील कौशिक की मौत दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने से हुई है। बता दें कि सुशील पेशे से प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। वे अपने अभिनय कौशल के लिए जाने जाते थे। इस घटना ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे समुदाय को सदमे में डाल दिया है।

    इस तरह की घटनाएं यह दर्शाती हैं कि स्वास्थ्य समस्याएं कभी भी और कहीं भी उत्पन्न हो सकती हैं। चलिए समझते है हार्ट अटैक (Heart Attack) और कार्डिएक अरेस्ट के बीच के अंतर को..

    हार्ट अटैक और कार्डिएक अरेस्ट दोनों दिल से जुड़ी बीमारियां हैं। कार्डिएक अरेस्ट हमेशा अचानक होता है, जिससे पहले कोई खास संकेत नहीं मिलते हैं। इसमें हार्ट शरीर में ब्लड पंप करना बंद कर देता है और व्यक्ति बेहोश हो जाता है। इस स्थिति में तुरंत ट्रीटमेंट ना मिलने पर व्यक्ति कुछ ही मिनटों में मर सकता है।

    अगर हम कार्डिएक अरेस्ट के सबसे मुख्य लक्षण की बात करें तो बेहोशी, असामान्य हार्ट बीट, सिर चकराना या चक्कर आना, चेस्ट पेन, सांस लेने में दिक्कत आदि शामिल है।

    वहीं ब्लड क्लॉटिंग होने या हार्ट में ब्लड सप्लाई की कमी से हार्ट अटैक (Heart Attack) की स्थिति बनती है। हार्ट अटैक अधिकतर कोरोनरी आर्टरीज में ब्लॉकेज के कारण होता है। जो हार्ट को गंभीर नुकसान पहुंचाकर व्यक्ति के लिए खतरनाक साबित हो सकता है और व्यक्ति की जान भी जा सकती है।

    हार्ट अटैक (Heart Attack) के लक्षण अचानक सामने आते हैं। लेकिन कई स्थितियों में कुछ हल्के-फुल्के लक्षण कई दिनों या हफ्ते पहले से महसूस किया जा सकता है। हार्ट अटैक का लक्षण हर व्यक्ति और महिलाओं या पुरुषों में अलग-अलग देखने को मिल सकता हैं। हार्ट अटैक में बेचैनी और चेस्ट पेन, सांस लेने में परेशानी, अत्याधिक पसीना आना, हार्ट बीट तेज होना, हाथों, पीठ, गर्दन, जबड़े और पेट में दर्द होना और तेज जलन महसूस होना, चक्कर आना जैसे लक्षण दिख सकते है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...