More
    HomeNationalGiriraj Singh की हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर NDA में तकरार

    Giriraj Singh की हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर NDA में तकरार

    Published on

    spot_img

    केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने बिहार में हिन्दू स्वाभिमान यात्रा शुरू करने की घोषणा की है।

    गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) के हिन्दू स्वाभिमान यात्रा को लेकर घमासान शुरू हो गया है। बिहार सरकार में एनडीए के सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने हिन्दू स्वाभिमान यात्रा का विरोध किया है। जदयू नेता और एमएलसी नीरज कुमार ने गिरिराज सिंह को संविधान की शपथ की याद दिलाई है। नीरज कुमार ने गिरिराज सिंह के यात्रा पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में संविधान भी है जो कहता है कि धर्म, जाति से ऊपर उठकर काम करेंगे। हिन्दू स्वाभिमान यात्रा को लेकर चिराग पासवान की पार्टी LJP ने भी नसीहत दी है। गिरिराज सिंह की इस यात्रा को लेकर NDA में तकरार देखने को मिल रहा है।

    आपको बता दें कि गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) की हिन्दू स्वाभिमान यात्रा 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक चलेगी। इस यात्रा का फोकस मुस्लिम बहुल सीमांचल का इलाका होगा। हिन्दू स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत भागलपुर से होगी और किशनगंज में जाकर यात्रा खत्म हो जाएगी। हिन्दू स्वाभिमान यात्रा 18 अक्टूबर को भागलपुर, 19 अक्टूबर को कटिहार, 20 अक्टूबर को पूर्णिया, 21 अक्टूबर को अररिया और 22 अक्टूबर को किशनगंज पहुंचेगी।

    गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) की इस यात्रा पर जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ग्लोबल लीडर और क्लाइमेट थिंकर हैं। उन्होंने गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि हिन्दू स्वाभिमान यात्रा के दौरान एक हाथ में स्वाभिमान यात्रा ले लीजिए और दूसरे हाथ में संविधान की शपथ के कागजात रख लीजिए। ये सुनने में भी अच्छा लगेगा और लोगों को देखने में भी अच्छा लगेगा।

    वहीं जदयू के नेता विजय चौधरी ने भी गिरिराज सिंह की यात्रा पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार और देश की जनता विकास की बात सुनना चाहती है। जनता का ध्यान नहीं हटाना है, इसके अलावा कोई मुद्दा नहीं है। मीडिया और हमें कम से कम विकास की बात करनी चाहिए।

    वहीं एनडीए की सहयोगी दल लोक जन शक्ति पार्टी (राम विलास) ने भी हिन्दू स्वाभिमान यात्रा पर नसीहत दी है। LJP सांसद अरुण भारती ने कहा, भाजपा की मान्यता है कि हिंदुओं को एक रखा जाए लेकिन हिंदू धर्म के अंदर कुरीतियां हैं। जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटा जाता है। उसको भी भाजपा को जोड़ने की कोशिश करनी चाहिए। भाजपा को जाति व्यवस्था के बारे में सोचना चाहिए। हिंदू धर्म में जो लोग हाशिए पर हैं, उनके बारे में सोचना चाहिए। वो भी हमारे हिंदू भाई हैं। उनकी बात भी की जानी चाहिए।

    गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) के हिन्दू स्वाभिमान यात्रा पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने भी हमला बोला है। RJD के जिला प्रवक्ता डॉ आलोक राज ने कहा कि सीमांचल की जनता बखूबी जानती है कि इनका मकसद क्या है? गिरिराज सिंह की मनोकामना को सीमांचल की जनता सफल नहीं होने देगी। सीमांचल की जनता काफी समझदार है। सीमांचल पूरे हिंदुस्तान में गंगा, यमुना की तहजीब के लिए जानी जाती है।

    कांग्रेस नेता और और पूर्व MLC प्रेम चंद्र मिश्रा ने गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) की यात्रा को पाखंड करार दिया है। उन्होंने पूछा कि क्या बिहार में हिंदू का स्वाभिमान खतरे में है? बिहार में तो उन्हीं लोगों की सरकार है फिर ऐसी यात्रा क्यों? उन्होंने गिरिराज सिंह को सलाह देते हुए कहा, बांग्लादेश जाकर वहां रह रहे हिंदुओं के हितों की सुरक्षा करें और उनके स्वाभिमान को जगाने के लिए यात्रा निकालिए।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...