More
    HomeWorld newsकाश पटेल को नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने इस शख्स को बनाया CIA...

    काश पटेल को नहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने इस शख्स को बनाया CIA चीफ

    Published on

    spot_img

    अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व कांग्रेस सदस्य और राष्ट्रीय खुफिया निदेशक जॉन रैटक्लिफ को सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) का निदेशक नियुक्त किया है।

    यह उन अटकलों के विपरीत है, जिनमें कहा जा रहा था कि यह पद भारतीय-अमेरिकी काश पटेल (Kash Patel) को दिया जाएगा। कश्यप प्रमोद विनोद पटेल उर्फ काश पटेल को ट्रंप के सबसे वफ़ादार लोगों में गिना जाता है।

    पूर्व राष्ट्रपति के प्रति काश पटेल की अटूट निष्ठा को देखते हुए, उन्हें CIA निदेशक का पद मिलने की बड़ी उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

    हालांकि काश पटेल को CIA निदेशक का पद तो नहीं मिला, लेकिन उनको ट्रंप प्रशासन में एक प्रमुख भूमिका मिलने की उम्मीद अभी खत्म नहीं हुई हैं। क्योंकि FBI Director का पद अभी भी खाली है।

    काश पटेल इससे पहले अमेरिका के कार्यवाहक रक्षा मंत्री क्रिस्टोफर मिलर के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल में राष्ट्रपति के डिप्टी असिस्टेंट और आतंकवाद निरोधक विभाग के वरिष्ठ निदेशक रह चुके हैं।

    जॉन रैटक्लिफ (John Ratcliffe) पिछले ट्रम्प प्रशासन में खुफिया निदेशक थे।

    ट्रम्प की तरफ से एक बयान में कहा गया, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि नेशनल इंटेलिजेंस के पूर्व निदेशक जॉन रैटक्लिफ सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) के निदेशक के रूप में काम करेंगे।

    बयान में कहा गया, “क्लिंटन अभियान के फर्जी रूसी सांठगांठ को उजागर करने से लेकर एफआईएसए कोर्ट में एफबीआई द्वारा नागरिक स्वतंत्रता के दुरुपयोग को पकड़ने तक, जॉन रैटक्लिफ हमेशा अमेरिकी जनता के प्रति सच्चाई और ईमानदारी समर्थक रहे हैं। जब 51 खुफिया अधिकारी हंटर बाइडेन के लैपटॉप के बारे में झूठ बोल रहे थे, तो जॉन रैटक्लिफ अमेरिकी लोगों को सच्चाई बता रहे थे।”

    ट्रंप की तरफ गया, “इन और कई अन्य कारणों से, 2020 में जॉन को राष्ट्रीय सुरक्षा पदक प्रदान करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात थी, जो खुफिया और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि के लिए राष्ट्र का सर्वोच्च सम्मान है।”

    ट्रंप ने कहा, “मैं जॉन को हमारे देश के दोनों सर्वोच्च खुफिया पदों पर सेवा देने वाले पहले व्यक्ति के रूप में देखना चाहता हूं। वह सभी अमेरिकियों के संवैधानिक अधिकारों के लिए एक निडर योद्धा होंगे, साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा के उच्चतम स्तर और शक्ति के माध्यम से शांति सुनिश्चित करेंगे।”

    (आईएएनएस)

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...