More
    HomeCrimeKanpur में हुआ डबल मर्डर, फोन पर बात करते हुए देखा…पति ने...

    Kanpur में हुआ डबल मर्डर, फोन पर बात करते हुए देखा…पति ने पत्नी और सास को मौत के घाट उतारा

    Published on

    spot_img

    उत्तर प्रदेश के Kanpur में एक बार फिर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

    Kanpur में एक शख्स ने बहस के बाद अपनी पत्नी और सास की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। रविवार की देर रात को घटना को अंजाम दिया गया। कानपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    पत्नी प्रेमी से फोन पर करती थी बात- आरोपी पति

    आरोपी ने Kanpur पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी से फोन पर बात करती थी। रविवार को वो जब घर वापस आया तब भी वह प्रेमी से ही बात कर रही थी। इस कारण दोनों में तीखी बहस हुई। इसके बाद बात मारपीट तक पहुंच गई। ऐसे में पत्नी की मां बीच-बचाव करने आई लेकिन गुस्से से तिलमिलाए पति धारदार हथियार से काटकर पत्नी और सास दोनों की हत्या कर दी। घटना जिले के चकेरी थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी की है।

    गुस्से में पत्नी और सास की हत्या कर दी

    आरोपी की पहचान जोसेफ पीटर के रूप में की गई है। आरोपी जो मेटल प्रिंटिंग का काम करता है। साथ ही वो इवेंट में भी काम करता था। उसकी पत्नी कामिनी घर में अकेली रहती थी। साल 2017 में दोनों की शादी हुई थी। करीब 10 दिन पहले ही कामिनी की मां लखनऊ से उनके साथ रहने आई थी। कामिनी दिल्ली के किसी दोस्त से अक्सर फोन पर बात करती थी। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। इसी क्रम में रविवार को भी उसने पत्नी को फोन पर बात करते हुए देखा। इसके बाद दोनों के बीच में झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान गुस्से में आकर उसने पत्नी और सास की हत्या कर दी।

    हत्या के बाद आरोपी मौके से भागा नहीं- पुलिस

    Kanpur पुलिस की मानें तो हत्या करने के बाद आरोपी मौके से नहीं भागा। बल्कि घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और करीब आधे घंटे तक लाश के पास ही बैठकर उन्हें देखता रहा। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खुलवाया। अंदर जाकर पुलिस ने देखा कि आरोपी दोनों की लाश के पास बैठा हुआ है। ऐसे में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक पीटर ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। वो पत्नी के किसी और से मोबाइल पर बात करने से परेशान था। इसी को लेकर दोनों में विवाद हुआ था।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this