More
    HomeCrimeKanpur में नाबालिग छात्रा से 6 महीने तक Rape, कोचिंग सेंटर के...

    Kanpur में नाबालिग छात्रा से 6 महीने तक Rape, कोचिंग सेंटर के 2 शिक्षक गिरफ्तार

    Published on

    spot_img

    उत्तर प्रदेश के Kanpur में एक नाबालिग से Rape करने का मामला सामने आया है।

    Kanpur के कल्याणपुर में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा से बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोप कोचिंग संस्थान के दो शिक्षकों पर लगा है। आरोपी शिक्षक ने छह महीने तक छात्रा को अपने फ्लैट में बंधक बनाकर रखा था। मामला सामने आने के बाद पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    न्यू ईयर पार्टी में बुलाकर शिक्षक ने किया Rape

    पीड़िता ने बताया कि उसके साथ यह घटना दिसंबर 2022 में शुरू हुई जब वह केवल 17 साल की थी और कानपुर के एक हॉस्टल में रह रही थी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके शिक्षक साहिल सिद्दीकी ने उसे अपने दोस्त के फ्लैट पर न्यू ईयर पार्टी में बुलाया था।

    आरोपी ने पीड़ित छात्रा को कहा था कि पार्टी में अन्य छात्र भी मौजूद होंगे। लेकिन जब वह वहां पहुंची तो वहां केवल सहिल था, जिसने उसकी सॉफ्ट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया और उसके साथ बलात्कार किया। साथ ही साहिल ने घटना का वीडियो भी बना लिया।

    6 महीने तक बंधक बनाकर किया Rape  

    सहिल ने कथित तौर पर छात्रा को अपने फ्लैट में छह महीने तक बंधक बनाकर रखा और बार-बार बलात्कार किया। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि कुछ महीने बाद, एक अन्य शिक्षक विकास पोरवाल ने भी उसके साथ Rape किया।

    पीड़िता ने बताया कि वह पुलिस की मदद लेने से डरती थी, क्योंकि इससे उसके परिवार को खतरा हो सकता था। जब उसकी मां कानपुर आई और उसे ले गई, तभी वह पुलिस के पास गई। इधर आरोपी ने छात्रा का वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करके वायरल कर दिया।

    आरोपी शिक्षक हुआ गिरफ्तार

    पुलिस ने बताया कि पीड़िता फतेहपुर जिले की रहने वाली है। वह कानपुर के कल्याणपुर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रही थी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 328, 376, 344, 506 और पोक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। कानपुर पुलिस ने दोनों आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this