More
    HomeCrimePune में 21 साल की लड़की से Gangrape, आरोपी को पकड़ने के...

    Pune में 21 साल की लड़की से Gangrape, आरोपी को पकड़ने के लिए बनाई 10 टीमें

    Published on

    spot_img

    महाराष्ट्र के पुणे के बोपदेव घाट पर एक 21 वर्षीय लड़की से गैंगरेप (Gangrape) का मामला सामने आया है।

    पीड़िता अपने दोस्त के साथ रात करीब 11 बजे घूमने के लिए गई थी। इस दौरान तीन अज्ञात लोगों ने लड़की के साथ गैंगरेप (Gangrape) किया और उसके दोस्त के साथ मारपीट भी की। पुलिस को सुबह करीब 5 बजे मामले की जानकारी मिली। पुणे पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 10 टीमें लगाई हैं।

    पुणे सिटी पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा ने कहा कि बोपदेव घाट पर लोग हमेशा घूमने के लिए जाते रहते हैं। वही पीड़ित लड़की और उसके साथ कॉलेज में पढ़ने वाला दोस्त घूमने के लिए गए हुए थे। इस दौरान वहां तीन अज्ञात लोग पहुंचे और उन्होंने लड़की के दोस्त के साथ मारपीट की और उसे बांध दिया। इसके बाद आरोपियों ने लड़की के साथ गैंगरेप (Gangrape) किया।

    जानकारी के अनुसार लड़की गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। लड़की का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। शुक्रवार को पुणे पुलिस ने दो आरोपी का स्केच जारी किया है। यह स्केच बलात्कार पीड़िता और उसके दोस्त द्वारा दिए गए बयान के अनुसार बनाए गए हैं।

    पुणे गैंगरेप मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया गया है। रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि कोंढवा पुलिस स्टेशन में बलात्कार की घटना में मामला दर्ज कर लिया गया है।

    पुणे गैंगरेप (Gangrape) घटना पर NCP (शरद पवार गुट) सांसद सुप्रिया सुले ने एक्स पर पोस्ट कर महाराष्ट्र सरकार को घेरा है। उन्होंने लिखा कि यह घटना बहुत क्रोधित करने वाला, पुणे में क्या चल रहा है, बोपदेव घाट में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुणे और राज्य भर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए गृह विभाग कुछ भी करता नजर नहीं आ रहा है। दुर्भाग्य से यह कहना पड़ रहा है कि महाराष्ट्र महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। सरकार को उक्त घटना के आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

    पुणे पुलिस ने बताया कि अन्य विशेष तकनीकी टीमें भी इस केस (Gangrape) पर काम कर रही हैं। हमें यकीन है कि हम जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ लेंगे। फिलहाल पीड़ित लड़की होश में है वो अस्पताल में भर्ती है उसी के बयान के आधार पर FIR दर्ज की गई है।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this