More
    HomePublic TopUjjain Rape Case: फुटपाथ पर रेप...लोग बनाते रहे वीडियो! ये कैसा हो...

    Ujjain Rape Case: फुटपाथ पर रेप…लोग बनाते रहे वीडियो! ये कैसा हो गया है हमारा समाज?

    Published on

    spot_img

    Ujjain Rape Case: मध्यप्रदेश के उज्जैन में हाल में हुई एक घटना ने झकझोर कर रख दिया है। शहर में कचरा बीनने वाली एक महिला से फुटपाथ पर दिनदहाड़े रेप होता है। वहां से गुजर रहे लोग उस महिला को बचाने की बजाय घटना का वीडियो बनाते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है तब जाकर पुलिस हरकत में आती है। पता चला है कि महिला से रेप करने से पहले उसे शराब पिलाई गई फिर नशे की हालत में उससे बलात्कार किया गया। सवाल उठता है कि आखिर हमारे समाज में ये हो क्या रहा है? क्या इंसानियत मर चुकी है?

    साल 1954 में एक फ़िल्म आई थी ‘नास्तिक’। इस फिल्म का ये गाना आज के हालत पर सटीक बैठता है। गाने के बोल हैं – ‘देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान। कितना बदल गया इंसान‘

    दुनियाभर में धार्मिक नगरी के तौर पर मशहूर उज्जैन की यह घटना कोई नई नहीं है। आए दिन हमारे समाज में ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं जिसे देखकर इंसानियत शर्मसार होती है, संसार को ताज्जुब होता है और आमजन की रूह कांप उठती हैं। शायद ऐसे ही दिन की कल्पना करते हुए उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र ने कभी लिखा था –

    ‘रात का इंतज़ार कौन करे
    आज कल दिन में क्या नहीं होता’

    उज्जैन की घटना (Ujjain Rape Case) इस लिहाज से भी शर्मनाक है कि कूड़ा बीनने वाली एक महिला के साथ दिनदहाड़े फुटपाथ पर एक रेप होता है। पीड़िता का आरोप है कि पहले उसे शराब पिलाई गई फिर नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक़, आरोपी ने शहर के कोयला फाटक चौराहे के पास घटना को अंजाम दिया।

    हालांकि, इंसानियत का ह्रास यही तक सीमित नहीं रहता। रेप की घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया जाता है। यह वीडियो वायरल होता है। तब जाकर पुलिस हरकत में आती है। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी लोकेश घटना को अंजाम देकर वहां ले फरार हो गया था। हालांकि, उज्जैन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    शादी का झांसा देकर किया रेप –

    पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश मिश्र ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर पहले शराब पिलाई, फिर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वहां से गुज़रने वाले लोगों ने घटना को ना रोकते हुए घटना का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया। रेप करने के बाद आरोपी लोकेश मौके से फरार हो गया।

    होश में आने के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत दर्ज की, जिसके बाद आरोपी लोकेश को गिरफ्तार कर लिया गया।

    घटना के बाद सियासत

    घटना के प्रकाश में आने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस (Congress) ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘शर्मसार हुई धर्मनगरी उज्जैन, वहशी दरिंदे ने भिक्षुक महिला के साथ किया दुष्कर्म, प्रदेश की क़ानून व्यवस्था हुई तार-तार। सत्ताधीशों, शर्म से डूब मरो या कुर्सी छोड़ो’

    कांग्रेस प्रमुख के भी तीखे बोल

    घटना पर मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी ने भी सत्ता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘धर्मनगरी उज्जैन एक बार फिर कलंकित हुई है! इस बार भी काला टीका उज्जैन की कानून-व्यवस्था के माथे पर ही लगा है! अब उज्जैन में दिनदहाड़े ही बलात्कार की घटनाएं शुरू हो गई हैं। दलित और आदिवासी महिला के साथ अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसी घटना तभी हो सकती है जब कानून व्यवस्था पूरी तरह से ख़त्म हो जाए। अगर मुख्यमंत्री के गृह प्रदेश में ये हाल है, तो बाक़ी शहरों के हालात समझे जा सकते हैं।

    उज्जैन की यह घटना कोलकाता के आर जी कर अस्पताल में एक महिला डॉक्टर से हुए बलात्कार और हत्या की उस घटना के महीने भर के भीतर ही सामने आई है। महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी से देश के लोगों में उबाल देखने को मिला।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...