More
    HomeNationalDushyant Chautala को मिली करारी हार, 5वें स्थान पर रहे पूर्व डिप्टी...

    Dushyant Chautala को मिली करारी हार, 5वें स्थान पर रहे पूर्व डिप्टी CM

    Published on

    spot_img

    Dushyant Chautala: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। बीजेपी ने 90 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं कांग्रेस सिर्फ 37 सीटों पर सिमट गई है।

    हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और जेजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) चुनाव हार गए हैं। दुष्यंत चौटाला हरियाणा के उचाना कलां सीट से चुनाव मैदान में थे।

    इस सीट से बीजेपी कैंडिडेट देवेंद्र अत्री ने सिर्फ 32 वोटों से चुनाव जीता है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह को शिकस्त दी है। वहीं दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) पांचवें नंबर पर रहें। आपको बता दें कि पूर्व उपमुख्यमंत्री से ज्यादा दो निर्दलीय उम्मीदवारों को वोट मिला है।

    बीजेपी उम्मीदवार देवेंद्र अत्री को 48,968 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह को 48,936 वोट मिले हैं। दोनों उम्मीदवारों के बीच में हार-जीत का अंतर महज 32 वोट का रहा।

    आपको बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हए थे। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें विधानसभा चुनाव में उचाना कलां से मैदान में उतारा था। शुरुआती रुझानों में बृजेंद्र सिंह बढ़त बनाए हुए थे, लेकिन आखिरी राउंड की गिनती होने के बाद वे महज 32 वोट से हार गए।

    हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने साल 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी के साथ गठबंधन कर लिया था और डिप्टी सीएम बन गए थे। लेकिन हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव से पहले दुष्यंत चौटाला की जेजेपी और बीजेपी का गठबंधन टूट गया। आपको बता दें कि दुष्यंत चौटाला को सिर्फ 7,950 वोट मिला हैं और वे पांचवें स्थान पर रहे हैं। वह 41,018 वोटों से चुनाव हारे हैं। उचाना कलां सीट पर तीसरे और चौथे नंबर पर निर्दलीय कैंडिडेट रहें हैं।

    आपको बता दें कि उचाना कलां सीट पर 75.44 फीसदी वोटिंग हुई थी। साल 2019 में यहां 76.9 फीसदी और साल 2014 में 85.4 फीसदी वोटिंग हुई थी। 2014 में इस सीट पर बीजेपी ने कब्जा जमाया हुआ था लेकिन 2019 में दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी के प्रत्याशी को हराकर इस सीट पर अपना दबदबा बना लिया। दुष्यंत चौटाला ने साल 2019 में उचाना कलां सीट पर 45 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की थी। बता दें कि उचाना कलां विधानसभा सीट जींद जिले में पड़ती है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...