More
    HomeNationalED Raid: AAP सांसद संजीव अरोड़ा के घर छापा, मनीष सिसोदिया भड़के

    ED Raid: AAP सांसद संजीव अरोड़ा के घर छापा, मनीष सिसोदिया भड़के

    Published on

    spot_img

    ED raid on AAP RS Member: आम आदमी पार्टी की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर आज सुबह ईडी ने छापा मारा है।

    पंजाब से राज्यसभा सांसद के लुधियाना वाले घर पर ईडी (ED Raid) की रेड हुई है। जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने सुबह सांसद अरोड़ा और इनके कुछ करीबी व्यापारिक साझेदारों के यहां एकसाथ रेड की है।

    आप सांसद के घर रेड (ED Raid) को लेकर आप नेता मनीष सिसोदिया ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आज फिर मोदीजी ने अपने तोता मैना को खुला छोड़ दिया है। आज सुबह से आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजीव अरोड़ा जी के घर ED वाले रेड कर रहे हैं।

    सिसोदिया ने कहा- “पिछले दो सालों में इन्होंने अरविंद केजरीवाल के घर रेड कर लिया, मेरे घर रेड कर दिया, संजय सिंह के घर रेड दिया, सत्येंद्र जैन के घर रेड कर दिया… कहीं भी कुछ भी नहीं मिला। लेकिन पूरी शिद्दत से मोदीजी की एजेंसियां लगी हुई है एक के बाद एक फर्जी केस बनाने में।”

    उन्होंने आगे लिखा कि आम आदमी पार्टी को तोड़ने के लिए यह लोग किसी भी हद तक जाएंगे। लेकिन कोशिश कितनी भी कर ले, आम आदमी पार्टी वाले ना रुकेंगे, ना बिकेंगे, ना डरेंगे।

    आम आदमी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी ED Raid को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि एक और सुबह, एक और रेड। आप सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED वाले पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि मोदीजी की फर्जी केस बनाने वाली मशीन 24 घंटे आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ी हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने भी कई बार इनको लताड़ा की झूठे केस बनवाना बंद करो, लेकिन फिर भी ED को समझ नहीं आ रहा है।

    संजय सिंह ने कहा- ये एजेंसिया कोर्ट को नहीं मानती, सिर्फ अपने आका की मानती हैं। लेकिन मोदी जी का अहंकार आम आदमी पार्टी के नेताओं के हौसलों के सामने बिल्कुल फेल है। फर्जी केस और रेड (ED Raid) वाले हथकंडों से आप एक कट्टर ईमानदार पार्टी को तोड़ नहीं सकते मोदी जी।

    कौन हैं संजीव अरोड़ा?

    राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा एक सफल बिजनेसमैन हैं। पिछले तीन दशकों से व्यापार की दुनिया में धाक जमाए हुए हैं। संजीव अरोड़ा को आम आदमी पार्टी ने 10 अप्रैल 2022 को राज्यसभा सांसद के लिए चुना था। अरोड़ा का बिजनेस एक्सपोर्ट से जुड़ा हुआ है।

    पंजाब से राज्यसभा पहुंचे अरोड़ा रितेश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक हैं। उनके देश-विदेश में कई जगह ऑफिस है। साल 2006 में रियल एस्टेट में कदम रखते हुए उन्होंने रितेश प्रॉपर्टीज एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RPIL) की स्थापना की थी।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...