More
    HomeNationalबीजेपी और कांग्रेस को Election Commission ने भेजा नोटिस, जानिए क्या है...

    बीजेपी और कांग्रेस को Election Commission ने भेजा नोटिस, जानिए क्या है मामला?

    Published on

    spot_img

    चुनाव आयोग (Election Commission) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषणों को लेकर दोनों पार्टियों को नोटिस जारी किया है।

    आयोग ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

    भाजपा ने राहुल गांधी और कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया था।

    इस मामले में दोनों बड़ी पार्टियों ने चुनाव आयोग (Election Commission) का दरवाजा खटखटाया था।

    अब चुनाव आयोग ने शनिवार को दोनों दलों के अध्यक्षों से उनके नेताओं के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर जवाब देने को कहा है।

    चुनाव आयोग ने बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अलग-अलग पत्र लिखकर उनसे दूसरे पक्ष की ओर से दर्ज कराई गई शिकायतों पर टिप्पणी करने को कहा है।

    आयोग (Election Commission) ने दोनों दलों के बीच शिकायतों का आदान-प्रदान किया और उनसे जवाब मांगा है।

    सोमवार तक देना है जवाब

    खड़गे को लिखे पत्र में चुनाव आयोग (Election Commission) ने भाजपा की तरफ से 11 नवंबर को दर्ज की गई शिकायत का जिक्र किया है, जिसमें झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव तथा उपचुनावों के लिए प्रचार के दौरान कांग्रेस के स्टार प्रचारकों पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।

    इसी तरह, नड्डा को लिखे पत्र में चुनाव आयोग ने कांग्रेस की ओर से 13 नवंबर को दर्ज की गई दो शिकायतों का उल्लेख किया है, जिसमें चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के स्टार प्रचारकों की तरफ से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।

    दोनों पार्टी प्रमुखों को सोमवार (18 नवंबर, 2024) दोपहर एक बजे तक औपचारिक जवाब दाखिल करने को कहा गया है।

    झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं, दूसरा चरण 20 नवंबर को होगा। महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। दोनों राज्यों में मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this