More
    HomeNationalKharge बोले- झारखंड का जल-जंगल-जमीन लूटने के लिए सरकार बनाना चाहती है...

    Kharge बोले- झारखंड का जल-जंगल-जमीन लूटने के लिए सरकार बनाना चाहती है BJP

    Published on

    spot_img

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने शनिवार को झारखंड के जामताड़ा और रांची जिले की खिजरी सीटों पर चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला।

    उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड का जल, जंगल, जमीन लूटने के लिए यहां सरकार बनाना चाहती है। वह न तो इस राज्य का विकास चाहती है और न गरीबों, दलितों, पिछड़ों को उनके अधिकार देना चाहती है।

    Kharge ने कहा- “हमारी सरकार ने गरीबों के लिए मनरेगा योजना लागू की। शिक्षा के अधिकार का कानून बनाया। आईआईटी और आईआईएम बनाया। भाजपा की सरकार ने क्या किया? वह लोगों के अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है।”

    उन्होंने कहा- “इस देश का संविधान बाबा साहेब अंबेडकर और जवाहर लाल नेहरू जैसे नेताओं ने बनाया। इसी संविधान की बदौलत मोदी जी चाय बेचते हुए देश के प्रधानमंत्री बन गए और मैं एक मील मजदूर का बेटा इस मुकाम पर पहुंचा। संविधान बचा तो आपका अधिकार बचेगा, लेकिन भाजपा इसे खत्म करना चाहती है। अगर संविधान नहीं बचा तो वोटिंग का अधिकार भी खत्म हो जाएगा।”

    कांग्रेस अध्यक्ष Kharge ने कहा कि चंद लोग भूल जाते हैं कि एससी, एसटी, ओबीसी को आरक्षण का जो हक मिला, उसका श्रेय देश को आजादी दिलाने वाले गांधी जी, नेहरू जी, पटेल जी और आंबेडकर जी जैसे नेताओं को जाता है, जिन्होंने संविधान बनाया। आदिवासियों, पिछड़ों, दलितों को इस देश में कुछ मिला है तो कांग्रेस ने जद्दोजहद के साथ लड़कर उन्हें उनका हक दिलाया है।

    Kharge ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जब राज्य का कोयला का बकाया मांगते हैं, तो उनके पीछे ईडी और इनकम टैक्स लगवा देते हैं, उनको जेल भिजवा देते हैं। केंद्र सरकार झारखंड के हिस्से का एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये नहीं दे रही है। ये पैसे झारखंड के गरीबों, पिछड़ों, नौजवानों के हक के हैं। ये झारखंड के लोगों के हक का पैसा खा रहे हैं।

    कांग्रेस अध्यक्ष Kharge ने केंद्र की भाजपा सरकार पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को खत्म करने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो कोई भी इस सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसके पीछे ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियां लगा दी जाती हैं। भाजपा पर विभाजनकारी राजनीति का आरोप मढ़ते हुए खड़गे ने कहा कि ये हमें हिन्दू-मुसलमान में बांटने का काम कर रहे हैं। बंटोगे तो कटोगे बोलने वाले खुद ही लोगों को बांट और काट रहे हैं। भाजपा के लोगों ने कुछ किया नहीं, पर देश को डराते फिरते हैं। लेकिन हम लोग नहीं डरते। अगर हम डरेंगे, तो मरेंगे।

    उन्होंने कहा कि पहले ये बोलते थे बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार भाजपा सरकार। अब वो महंगाई पर नहीं बोलते और महंगाई आसमान छू रही है। वे कहते थे कि हमारी सरकार बनेगी, तो विदेश में जमा काला धन वापस लाएंगे। पर क्या वो काला धन लाए। खड़गे ने कहा, ‘पहले चुनाव में उन्होंने काला धन वापस लाकर हरेक व्यक्ति के खाते में पंद्रह लाख देने का वादा किया था, पर ये उनका झूठ था। उन्होंने दो करोड़ नौकरियां हर साल देने का वादा किया था पर ये भी झूठ है। देश का प्रधानमंत्री इतना झूठ बोलता है। किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा भी उनका झूठा निकला।’

    कांग्रेस अध्यक्ष Kharge ने कहा कि झारखंड में दूसरी बार हमारी सरकार बनते ही दिसंबर से मईया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह दिये जाएंगे। हर गरीब को 450 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। दस लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। 15 लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस हमारी सरकार देंगे। किसानों की धन पर एमएसपी 2400 से बढ़ाकर 3200 रुपये करेंगे।

    (आईएएनएस)

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...