कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के अर्बन नक्सल वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी की पार्टी आतंकवादी पार्टी है।’ खरगे ने आगे कहा कि जो लोग अल्पसंख्यकों को धमकाते हैं, प्रधानमंत्री उनका समर्थन करते हैं।
खरगे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) कहते हैं कि कांग्रेस (Congress) पर शहरी नक्सलियों का कब्जा हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री प्रगतिशील लोगों को शहरी नक्सली समझते हैं। खरगे (Mallikarjun Kharge) ने कहा, “पीएम मोदी की पार्टी खुद आतंकवादी है। ये लोग लिंचिंग करते हैं, लोगों को मारते हैं, और अनुसूचित जातियों पर अत्याचार करते हैं। इनकी पार्टी उनका समर्थन करती है जो ऐसे कार्य करते हैं।”
मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने यह भी कहा कि जहां बीजेपी (BJP) की सरकार है, वहां एससी और एसटी पर अत्याचार होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) देश और जनता के मुद्दों पर बात नहीं करते, बल्कि केवल कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने हरियाणा चुनावों (Haryana Election) का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनावों की रिपोर्ट मांग रही है।” उन्होंने कहा कि जब पूरा देश बोल रहा था कि हरियाणा में कांग्रेस (Congress) जीत रही है, तो यह कैसे हुआ कि चुनाव के परिणाम बीजेपी के पक्ष में चले गए।
हरियाणा चुनावों पर बात करते हुए खरगे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि हमारा गठबंधन जम्मू-कश्मीर में था, लेकिन हरियाणा में हमारा कोई गठबंधन नहीं था। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस हरियाणा चुनावों में जीत जाती, तो बहुत से लोग इसका श्रेय लेते। अब जब कांग्रेस हार गई है, तो लोग कांग्रेस पार्टी की आलोचना कर रहे हैं।


