More
    HomeNationalElon Musk ने की भारतीय चुनाव प्रक्रिया की तारीफ, अमेरिका पर कसा...

    Elon Musk ने की भारतीय चुनाव प्रक्रिया की तारीफ, अमेरिका पर कसा तंज

    Published on

    spot_img

    टेस्ला के सीईओ Elon Musk ने भारतीय चुनाव प्रक्रिया की तारीफ की है। भारत ने कल यानी 23 नवंबर को 640 मिलियन वोटों की गिनती की है।

    Elon Musk ने भारत में हुए दो राज्य विधानसभा चुनावों और उपचुनावों की मतगणना एक ही दिन में संपन्न होने के बाद भारतीय चुनाव प्रणाली की सराहना की है। साथ ही उन्होंने अमेरिका के चुनावी प्रक्रिया पर कटाक्ष भी किया है। एलन मस्क ने कहा कि अमेरिका के कैलिफोर्निया में अभी तक रिजल्ट की घोषणा नहीं हुई है।

    Elon Musk ने की भारत की तारीफ

    Elon Musk ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारत ने एक दिन में 640 मिलियन वोटों की गिनती कर ली है। जबकि कैलिफोर्निया में अभी भी वोटों की गिनती जारी है। मस्क ने ये टिप्पणी उस एक्स पोस्ट पर दी जिसका शीर्षक था कि भारत ने एक दिन में 640 मिलियन वोटों की गिनती की है।

    Elon Musk ने ऐसे ही एक दूसरी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी थी। उस पोस्ट में लिखा था कि भारत ने एक दिन में 640 मिलियन वोट गिने और कैलिफोर्निया 18 दिन बाद भी 15 मिलियन वोट नहीं गिन पाया है। इस पर मस्क ने लिखा- दुखद।

    कैलिफोर्निया में अभी भी चल रही है वोटों की गिनती

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राष्ट्रपति चुनाव संपन्न होने के 2 हफ्ते बाद भी कैलिफोर्निया में अभी भी 3,00,000 से अधिक मतों की गिनती होनी बाकी है। डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी चुनावों का विजेता घोषित किए हुए कई सप्ताह हो चुके हैं। ट्रंप जनवरी में अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

    16 मिलियन मतदाताओं ने किया था वोट

    कैलिफोर्निया अमेरिका का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है, जहां लगभग 39 मिलियन निवासी रहते हैं। 5 नवंबर को हुए मतदान में कम से कम 16 मिलियन मतदाताओं ने भाग लिया था। हालांकि, कैलिफर्निया ने पिछले कई वर्षों से चुनाव परिणामों की गणना और रिपोर्ट करने में सबसे धीमे राज्यों में से एक रहा है। देरी मुख्य रूप से इसके विशाल आकार और मेल-इन वोटिंग के कारण होता है।

    अमेरिकी चुनाव अधिकारियों के अनुसार मतदान की घोषणा करने में कई सप्ताह लग सकते हैं। ऐसा ही कुछ साल 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में भी हुआ था। कैलिफोर्निया के चुनाव मुख्य रूप से मेल-इन वोटिंग पर निर्भर करते हैं, जिसके लिए व्यक्तिगत मतदान की तुलना में प्रक्रिया करने में अधिक समय और प्रयास की आवश्यकता लगती है। प्रत्येक मेल-इन वोट को व्यक्तिगत सत्यापन और प्रोसेसिंग से गुजरना पड़ता है। इस प्रक्रिया में मतपत्रों को स्कैन करने की तुलना में अधिक समय लेती है।

    भारत सरकार की थी तारीफ

    आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब Elon Musk ने भारत को सराहा है। इससे पहले 17 अक्टूबर को, मस्क ने नीलामी के बजाय प्रशासनिक रूप से सैटेलाइट ब्रॉडबैंड के लिए स्पेक्ट्रम आवंटित करने के भारतीय सरकार के फैसले की सराहना की थी।

    एलन मस्क ने एक्स पर लिखा था, ” सराहनीय कदम। हम भारत के लोगों की सेवा करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे।” मस्क दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की इस घोषणा पर प्रतिक्रिया दी थी। भारत सैटेलाइट ब्रॉडबैंड के लिए स्पेक्ट्रम (एयरवेव) का आवंटन प्रशासनिक तरीके से करेगा, न कि नीलामी के माध्यम से।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...