More
    HomeEntertainmentफिल्म 'Emergency' की नई रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में...

    फिल्म ‘Emergency’ की नई रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

    Published on

    spot_img

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Emergency’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। कंगना ने सोमवार को खुद सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की।

    ‘क्वीन’ फेम एक्ट्रेस कंगना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए बताया कि फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है और अब मूवी ‘Emergency’ अगले साल 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया है जिसमें फिल्म के मुख्य कलाकारों को भी दिखाया गया है।

    एक्ट्रेस ने एक्स पोस्ट में लिखा, ”17 जनवरी 2025, देश की सबसे शक्तिशाली महिला की महाकाव्य गाथा और वह क्षण जिसने भारत की नियति बदल दी। इस पर आधारित फिल्म Emergency 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देंगी।”

    बता दें कि फिल्म इमरजेंसी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है। फिल्म में इंदिरा गांधी सरकार में लगाए गए आपातकाल को दर्शाया गया है। फिल्म में कंगना रनौत पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। खास बात ये है कि कंगना ने खुद फिल्म के निर्देशन की कमान भी संभाली है।

    फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर जयप्रकाश नारायण, श्रेयस तलपड़े पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा फिल्म इमरजेंसी में सतीश कौशिक, मिलिंद सोमन और महिला चौधरी भी दिखाई देंगे।

    इससे पहले बॉलीवुड ‘क्वीन’ कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपने भाईयों के साथ भाई दूज की फोटो शेयर की थी। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, “भाई दूज वह त्योहार है, जिसमें बहन अपने भाई की गरिमा, गौरव और कल्याण के साथ रक्षा करने की प्रतिज्ञा करती है।”

    तस्वीरों की पोस्ट पर अभिनेत्री ने अपने भाइयों वरुण रनौत, अक्षत रनौत, करण रनौत पर टैग भी किया था।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this