कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ (Emergency) आखिरकार रिलीज के लिए तैयार है। सीबीएफसी यानी सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को प्रमाणपत्र जारी कर दिया है।
कंगना रनौत ने फिल्म ‘इमरजेंसी’ (Emergency) को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी मिलने की जानकारी शेयर की है।
कंगना रनौत ने Twitter पर लिखा, “हमें अपनी फिल्म इमरजेंसी के लिए सर्टिफिकेट मिल गया है।”
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “हम जल्द ही रिलीज की तारीख की घोषणा करेंगे, आपके धैर्य और समर्थन के लिए धन्यवाद।”
इस फिल्म (Emergency) में अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है।
Emergency और विवाद!
फिल्म (Emergency) बीते 6 सितंबर को ही देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन इसकी रिलीज टल गई थी।
कंगना रनौत ने आरोप लगाया था कि सेंसर बोर्ड के सदस्यों को धमकी मिल रही है। कंगना ने एक वीडियो शेयर करते हुए यह भी दावा किया था कि फिल्म को सेंसर बोर्ड की मंजूरी नहीं मिली है।
आपको बता दें कि ‘इमरजेंसी’ फिल्म रिलीज होने से पहले विवादों में आ गई थी। सिख समुदाय का आरोप है कि इस फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।
सिख समुदाय ने फिल्म पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाए जाने और कंगना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने कि भी मांग की है।


