More
    HomeNationalDelhi के प्रशांत विहार में हुआ धमाका, एक शख्स घायल

    Delhi के प्रशांत विहार में हुआ धमाका, एक शख्स घायल

    Published on

    spot_img

    देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से ब्लास्ट हुआ है। Delhi में बीते 40 दिनों में यह दूसरा धमाका है।

    Delhi के रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में सुबह करीब 12 बजे धमाका हुआ। धमाके के बाद भारी संख्या में पुलिस को तैनात कर दिया गया है। साथ ही अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया। दमकल की गाड़िया भी मौके पर पहुंच गई।

    धमाके की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी

    जैसे ही धमाका हुआ स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर जानकारी दी। प्रशांत विहार के बंसी स्वीट्स के पास धमाका हुआ। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच चल रही है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि धमाका किस प्रकार का था।

    Delhi पुलिस के सूत्रों के मुताबिक जैसा धमाका CRPF स्कूल की दीवार पर हुआ था, वैसा ही धमाका है। लेकिन ये कम इन्टेन्सिटी का धमाका था। धमाके में एक शख्स मामूली रूप से घायल बताया जा रहा है। धमाका दिन के व्यस्ततम समय में हुआ है। आसपास गाड़ियां गुजरती हुई दिख रही है। वीडियो में लोगों की भीड़ देखी जा सकती है।

    40 दिन में दूसरा धमाका

    आपको बता दें कि एक महीना पहले भी इस इलाके में धमाका हुआ था। धमाका इतना जोरदार था कि करीब एक से दो किलोमीटर तक इसकी आवजा सुनी गई थी। आसपास क्षेत्रों में 10 मिनट तक धुआं छाया रहा। कई गाड़ियों और दुकानों के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। बम धमाके में विस्फोट का उपयोग किया गया था। घटनास्थल पर काफी मात्रा में सफेद पाउडर बिखरा मिला था। आपको बता दें कि बीते पिछले 40 दिन में Delhi में यह दूसरी घटना है।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36