More
    HomeCrimeमुंबई पुलिस ने शुरू की लॉरेंस के भाई Anmol Bishnoi को भारत...

    मुंबई पुलिस ने शुरू की लॉरेंस के भाई Anmol Bishnoi को भारत लाने की प्रक्रिया

    Published on

    spot_img

    कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई Anmol Bishnoi को अमेरिका से भारत लाया जा सकता है।

    अमेरिकी अधिकारियों ने मुंबई पुलिस को जानकारी दी कि लॉरेंस का छोटा भाई Anmol Bishnoi अमेरिका में मौजूद है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उसके प्रत्यर्पण की मांग की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 16 अक्टूबर को मुंबई पुलिस ने अदालत के सामने बताया कि वे सलमान खान के घर पर फायरिंग के मामले में अनमोल बिश्नोई को भारत लाना चाहते हैं।

    आपको बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में भी अनमोल बिश्नोई का हाथ था। बाबा सिद्दीकी की हत्या से पहले अनमोल ने गोली चलाने वाले आरोपियों से बात की थी।

    NIA ने अनमोल पर इनाम किया घोषित

    पिछले हफ्ते राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने Anmol Bishnoi पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। एजेंसी ने बताया था कि अनमोल के खिलाफ 18 मामले दर्ज हैं। अनमोल ने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले आरोपियों को हथियार और अन्य सहायता मुहैया कराई थी।

    मुंबई पुलिस के अधिकारी ने मीडिया को बताया कि सलमान खान मामले में अनमोल के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई थी। जिसके बाद अनमोल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। पुलिस अधिकारी ने कहा, “रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर अमेरिकी अधिकारियों ने कुछ महीने पहले हमसे संपर्क किया और हमें अनमोल की अमेरिका में मौजूदगी के बारे में अलर्ट किया।”

    प्रत्यर्पण का दस्तावेज है गृह मंत्रालय के पास

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बात की कोई स्पष्टता नहीं है कि Anmol Bishnoi को वर्तमान में अमेरिकी अधिकारियों ने हिरासत में लिया है या नहीं। लेकिन अनमोल बिश्नोई के ठिकाने के बारे में अमेरिकी पुलिस को पुख्ता जानकारी है।

    आपको बता दें कि पिछले महीने अदालत ने मुंबई पुलिस को आवश्यक दस्तावेज तैयार करने की अनुमति दे दी थी। गृह मंत्रालय को दस्तावेज उपलब्ध करा दिया गया हैं। अब विदेश मंत्रालय अमेरिकी अधिकारियों के साथ समन्वय करेगा।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36