More
    HomeCrimeलॉरेंस बिश्नोई गैंग पर कसा शिकंजा, भाई Anmol Bishnoi पर 10 लाख...

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर कसा शिकंजा, भाई Anmol Bishnoi पर 10 लाख का इनाम

    Published on

    spot_img

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई (Anmol Bishnoi) पर 10 लाख का इनाम घोषित किया है।

    NCP नेता बाबा सिद्दकी की हत्या के बाद और सलमान खान को जान से मारने की धमकी के बीच सरकार ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। साथ ही NIA ने Anmol Bishnoi के खिलाफ साल 2022 में दर्ज दो मामलों में भी आरोप पत्र दायर कर दिया है।

    कौन है Anmol Bishnoi?

    कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई Anmol Bishnoi उर्फ भानू अमेरिका में रहता है। लॉरेंस के इशारे पर अमेरिका से ही गैंग को चलाता है। पंजाब के मसहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी अनमोल का हाथ सामने आया था। NIA ने पिछले साल उसके खिलाफ चार्जशीट दायर की थी।

    मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक वह फर्जी पासपोर्ट बनाकर भारत से अमेरिका भाग गया था। अनमोल के खिलाफ भारत में 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। आपको बता दें कि वह जोधपुर की जेल में सजा भी काट चुका है। साल 2021 में उसे जेल से रिहा कर दिया गया था।

    बाबा सिद्दीकी की हत्या में भी शामिल था Anmol Bishnoi

    महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और NCP नेता बाबा सिद्दीकी को 12 अक्टूबर को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भी अनमोल बिश्नोई का हाथ होने की खबर आई है। मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या करने से पहले शूटर अनमोल बिश्नोई के संपर्क में था। तीनो आरोपियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट के जरिए बात भी की थी।

    क्राइम ब्रांच जारी कर चुकी है नोटिस

    बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल 2024 को गोलीबारी की गई थी। इस मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच ने Anmol Bishnoi के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर नोटिस जारी किया था। पुलिस ने बताया था कि इस गोलीबारी की घटना को प्लान करने में अनमोल बिश्नोई भी संलिप्त था।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36