Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार सर्व शिक्षा अभियान के तहत ग्रामीण इलाकों में नौकरी दे रही है।
PIB Fact Check ने कहा है कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यूट्यूब पर एक वीडियो वायरल है जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार “सर्व शिक्षा अभियान भर्ती” के तहत ग्रामीण इलाकों में नौकरी दे रही है।
PIB ने पोस्ट में लिखा यह दावा फर्जी है। केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।


