PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी को सम्मानित करने के लिए भारत सरकार ने 7 रुपए का नया सिक्का जारी किया है।
PIB Fact Check ने इस दावे को पूरी तरह से फर्जी बताया है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल तस्वीर को फर्जी करार दिया है।
PIB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट में योगदान के लिए महेंद्र सिंह धोनी को सम्मानित करने के लिए भारत सरकार ने 7 रुपए का नया सिक्का जारी किया है।
PIB ने कहा कि यह दावा फर्जी है। आर्थिक मामलों के विभाग ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।


