PIB Fact Check: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत 3,500 का भत्ता दिया जा रहा है।
PIB Fact Check ने इस दावे को पूरी तरह से फर्जी बताया है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल मैसेज को फर्जी करार दिया है।
PIB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि Manoj Sir Jobs नाम के यूट्यूब चैनल अपने एक वीडियो थंबनेल के माध्यम से दावा कर रहा है कि केंद्र सरकार ‘बेरोजगारी भत्ता योजना 2024-25’ के तहत सरकार 10वीं पास बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3500 रुपए का भत्ता दे रही है।
PIB ने यह बताया कि यह दावा फर्जी है। भारत सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है।


