FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने ब्लड ऑन कॉल के लिए हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया है।
PIB Fact Check ने इस दावे को पूरी तरह से फर्जी बताया है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल मैसेज को फर्जी करार दिया है।
PIB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा है। दावे में कहा जा रहा है कि भारत सरकार ने रक्त की आवश्यकता को पूरा करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 104 “ब्लड ऑन कॉल” लॉन्च किया है।
PIB ने लिखा कि यह दावा भ्रामक है। भारत सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है। PIB ने आगे लिखा कि इस नंबर का उपयोग कुछ राज्यों में विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के लिए किया जाता है।


