FACT CHECK: सोशल मीडिया पर TRAI का एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि TRAI सभी नागरिकों को मुफ्त में मोबाइल रिचार्ज बांट रही है।
PIB Fact Check ने इस दावे को पूरी तरह से फर्जी बताया है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल मैसेज को फर्जी करार दिया है।
PIB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सोशल मीडिया पर कथित तौर पर TRAI का एक मैसेज लिंक के साथ प्रसारित किया जा रहा है। वायरल मैसेज में लिखा गया है कि TRAI सभी भारतीय नागरिकों को मुफ्त मोबाइल रिचार्ज दे रही है।
PIB ने आगे लिखा कि यह मैसेज फर्जी है। TRAI मुफ्त रिचार्ज प्रदान नहीं कर रहा है। सावधान रहें! ऐसे लिंक पर क्लिक न करें।


