PIB Fact Check: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की एक वेबसाइट CNG पंप की डीलरशिप देने की पेशकश कर रही है। यह वेबसाइट फर्जी है।
इंटरनेट पर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड नाम की एक वेबसाइट CNG पंप की डीलरशिप देने की बात कह रही है। साथ ही वेबसाइट में CNG पंप की डीलरशिप से जुड़ी जानकारी देने की बात भी कही जा रही है।
PIB Fact Check ने इस वेबसाइट को फर्जी बताया है।
भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वेबसाइट की पड़ताल की है और इसे फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि-
एक फर्जी वेबसाइट https://indaprasthagasdealer.com खुद को इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट होने का दावा करती है और सीएनजी पंप डीलरशिप की पेशकश कर रही है। यह वेबसाइट का भारत सरकार से कोई संबद्ध नहीं है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट https://iglonline.net है।


