PIB Fact Check: सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। मैसेज में पुरस्कार जीतने के लिए SBI का एक APK फाइल डाउनलोड करने को कहा जा रहा है। यह मैसेज फर्जी है।
सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि आपने SBI के तरफ से रिवॉर्ड जीता है। रिवॉर्ड को पाने के लिए SBI का APK फाइल को डाउनलोड करें और फिर इंस्टॉल करें।
PIB Fact Check ने कहा है कि यह दावा पूरी तरह से गलत है।
भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट (Fact Check) ने इस मैसेज की पड़ताल की है और इसे फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि-
सावधान ‼️
क्या आपको भी एक संदेश प्राप्त हुआ है जिसमें आपसे SBI पुरस्कारों को भुनाने के लिए एक APK फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए कहा गया है।
SBI एसएमएस/व्हाट्सएप पर कभी भी लिंक या एपीके फाइलें नहीं भेजता है। कभी भी अज्ञात फाइलें डाउनलोड न करें या ऐसे लिंक पर क्लिक न करें।


