Fact Check: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर हाइट बढ़ाने के नाम पर एक सप्लीमेंट बेचा जा रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह सप्लीमेंट आयुष मंत्रालय से प्रमाणित है।
PIB Fact Check ने इस दावे को पूरी तरह से फर्जी बतातया है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल दावे को फर्जी करार दिया है।
PIB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हाइट वेदा नाम का सप्लीमेंट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेचा जा रहा है। इसे एक बॉडी ग्रोथ सप्लीमेंट के रूप में बेचा जा रहा है। साथ ही दावा किया जा रहा है कि हाइट वेदा को भारत सरकार की आयुष मंत्रालय ने प्रमाणित किया है। PIB ने कहा यह दावा फर्जी है। यह प्रोडक्ट आयुष मंत्रालय से प्रमाणित नहीं है।


