Fact Check: यूट्यूब पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार द्वारा सभी को टेबलेट और मोबाइल फोन दिया जा रहा है।
PIB Fact Check ने कहा है कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है।
भारत सरकार के प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल वीडियो की पड़ताल की है और इसे फर्जी करार दिया है।
PIB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-
‘SarkariDNA’ नामक यूट्यूब चैनल अपने एक वीडियो थंबनेल के माध्यम से यह भ्रम फैला रहा है कि भारत सरकार द्वारा सभी को ‘टेबलेट’ व ‘मोबाइल फोन’ दिया जा रहा है। ऐसी खबरों के झांसे में ना आएं। यह खबर फर्जी है।


