Fact Check: सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया गया है कि HPCL एलपीजी एजेंसी की डीलरशिप दे रही है।
PIB Fact Check ने कहा है कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है।
भारत सरकार के प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल लेटर की पड़ताल की है और इसे फर्जी करार दिया है।
PIB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-
एक फर्जी पत्र ऑनलाइन वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि HPCL एलपीजी एजेंसी डीलरशिप की पेशकश कर रही है। PIB ने पोस्ट में लिखा कि यह लेटर नकली है।


