FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को हर महीने 6,000 का भत्ता दे रही है।
PIB Fact Check ने इस दावे को पूरी तरह से फर्जी बताया है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल मैसेज को फर्जी करार दिया है।
PIB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सोशल मीडिया पर एक WhatsApp मैसेज में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत सरकार बेरोजगार युवाओं को हर महीने 6,000 का भत्ता दे रही है।
PIB ने लिखा कि यह मैसेज फर्जी है। भारत सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है। कृपया ऐसे मैसेज को फॉरवर्ड ना करें।


