PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 2 साल बढ़ाने का निर्णय किया है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल खबर को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे खबरों में दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु में 2 साल की वृद्धि करने का निर्णय लिया है।
PIB ने कहा कि यह दावा फर्जी है। भारत सरकार ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है। बिना सत्यता जांचे खबरें साझा न करें।


