PIB Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार फ्री स्कूटी योजना के तहत छात्र-छात्राओं को फ्री में स्कूटी दे रही है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यू-ट्यूब चैनल “DRD Edu News” के एक वीडियो थंबनेल में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार “फ्री स्कूटी योजना” के तहत महिलाओं, दिव्यांगों एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं को फ्री स्कूटी दे रही है।
PIB ने कहा यह दावा फर्जी है। केंद्र सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है।


