PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार विद्यार्थियों को मुफ्त में लैपटॉप बांट रही है।
PIB Fact Check ने इस दावे को पूरी तरह से फर्जी बताया है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल तस्वीर को फर्जी करार दिया है।
PIB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि क्या आपको भी मुफ्त लैपटॉप की पेशकश वाला व्हाट्सएप संदेश प्राप्त हुआ है। सावधान यह आपको धोखा देने के लिए एक घोटाला है। PIB ने आगे लिखा कि ऐसे संदिग्ध लिंक पर कभी भी क्लिक न करें। व्यक्तिगत जानकारी साझा करते समय सावधान रहें।


