PIB Fact Check: एक यूट्यूब चैनल के द्वारा एक दावा किया जा रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार नई फ़्री स्कूटी योजना के तहत स्कूटी खरीदने के लिए धनराशि दे रही है। इस चैनल का ये दावा पूरी तरह फर्जी है।
लोगों से अपील है कि इस चैनल या ऐसे अन्य चैनलों के झांसे में आने से बचें और ऐसी फर्जी खबरें भी फॉरवर्ड ना करें।
इस यूट्यूब चैनल के एक वीडियो थंबनेल में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार की नई फ़्री स्कूटी योजना 2024 के तहत आप घर बैठे 75 हज़ार रुपए पा सकते हैं। ये दावा पूरी तरह गलत है।
“GavDehatvlogs” नाम के यूट्यूब चैनल के एक वीडियो थंबनेल में यह दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार फ्री वाशिंग मशीन योजना के तहत सभी परिवारों को फ्री में वाशिंग मशीन दे रही है। ये दावा भी गलत है।
इस यूट्यूब चैनल के एक वीडियो थंबनेल में यह भी दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार फ्री मोबाइल योजना के तहत परिवार के सभी लोगों को फ्री मोबाइल दे रही है। PIB Fact Check ने इस दावा को भी पूरी तरह फर्जी बताया है।
भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग ( Fact Check) यूनिट ने ऐसे दावों को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने कहा है कि लोग ऐसे चैनल के दावों से कृपया सतर्क रहें। ऐसे फर्जी कंटेन्ट साझा न करें।
PIB Fact Check ने फर्जी दावों वाले वीडियो थंबनेल अपने सोशल मीडिया हैन्डल से शेयर करते हुए ऐसी संदिग्ध जानकारियों के स्नैपशॉट साझा करने के लिए मोबाइल नंबर (+91-8799711259) और ई-मेल factcheck@pib.gov.in भी दिया है।


