PIB Fact Check: सोशल मीडिया के दौर में झूठी सूचनाओं की बाढ़ सी आ गई है। तमाम ऐसे यूट्यूब चैनल हैं जो फ़र्ज़ी खबरों की फैक्ट्री बन गए हैं। ऐसे चैनलों की खबरों से बचने की जरूरत है।
TrueIndiaOfficial नाम से एक यूट्यूब चैनल है। इसके एक वीडियो थंबनेल में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को ₹15,000 दिए जाएंगे।
यह दावा पूरी तरह फर्जी है। केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। ऐसे में आप सभी से अनुरोध है कि सतर्क रहें और ऐसी सूचनाएं फॉरवर्ड न करें।
भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने ऐसे दावों को फ़र्ज़ी करार दिया है।
PIB फैक्ट चेक ने कहा है कि लोग ऐसे चैनल के दावों से सावधान रहें। ऐसी सनसनीखेज खबरों के झांसे में न आएं।
इसी यूट्यूब चैनल (TrueIndiaOfficial) के एक वीडियो थंबनेल में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर आय वर्ग के लोगों को ₹15,000 दिए जाएंगे।
यह दावा भी फर्जी है। किसी भी तरह की संदिग्ध जानकारी का स्नैपशॉट यहाँ साझा करें। फोन नंबर : +918799711259 , ई मेल : factcheck@pib.gov.in
इसी यूट्यूब चैनल के एक वीडियो थंबनेल में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार हर नागरिक को प्रत्येक नागरिक को ₹90,000 देगी।
यह ख़बर भी फर्जी है। ऐसी फ़र्ज़ी खबरें फैलाने वाले YouTube चैनल्स से सावधान रहें।


