PIB Fact Check: एक यूट्यूब चैनल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के तमाम बड़े नेताओं को लेकर गलत दावे कर रहा है। इस चैनल के ये दावे पूरी तरह फ़र्ज़ी हैं।
लोगों से अपील है कि इस चैनल या ऐसे अन्य चैनलों के झांसे में आने से बचें और ऐसी फ़र्ज़ी खबरें भी फॉरवर्ड ना करें।
इस यूट्यूब चैनल के एक वीडियो थंबनेल में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। ये दावा पूरी तरह गलत है।
“Nationwork” नाम के यूट्यूब चैनल के एक वीडियो थंबनेल में यह भी दावा किया जा रहा है कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी नए प्रधानमंत्री बनेंगे। ये दावा भी पूरी तरह फ़र्ज़ी है।
इस यूट्यूब चैनल के एक वीडियो थंबनेल में यह भी दावा किया जा रहा है कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ये दावा पूरी तरह गलत है।
भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने ऐसे दावों को फ़र्ज़ी करार दिया है।
PIB फैक्ट चेक ने कहा है कि लोग ऐसे चैनल के दावों से सावधान रहें। ऐसी सनसनीखेज खबरों के झांसे में न आएं।
PIB फैक्ट चेक ने फ़र्ज़ी दावों वाले वीडियो थंबनेल अपने सोशल मीडिया हैन्डल से शेयर करते हुए ऐसी संदिग्ध जानकारियों के स्नैपशॉट साझा करने के लिए मोबाइल नंबर (+91-8799711259) और ई-मेल factcheck@pib.gov.in भी दिया है।


