PIB Fact Check: आजकल तमाम ऐसे यूट्यूब चैनल हैं जो सरकारी योजनाओं के बारे में गलत दावे कर रहे हैं। इन चैनल के वीडियो के थंबनेल ऐसे होते हैं कि इंसान पहली नजर में इनपर यकीन कर लेता है।
भारत सरकार का प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ऐसी जानकारियों पर नजर रखता है। PIB की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने एक ऐसे ही यूट्यूब चैनल के फर्जी दावों की पोल खोल दी है।
यूट्यूब चैनल “techgoodlike1” के एक वीडियो थंबनेल में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को फ्री आटा चक्की दिया जाएगा।
PIB फैक्ट चेक का कहना है कि यह दावा पूरी तरह फर्जी है। केंद्र सरकार की तरफ से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।
इसी चैनल (techgoodlike1) के एक वीडियो थंबनेल में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार की तरफ से सभी महिलाओं को ₹16000 दिए जाएंगे।
PIB Fact Check ने चैनल के इस दावे को भी फर्जी करार दिया है।
ट्यूब चैनल techgoodlike1 के एक वीडियो थंबनेल में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार बालिकाओं को नि:शुल्क ₹40000 दे रही है।
PIB Fact Check ने इस दावे को भी फर्जी बताया है। लोगों को यह भी सलाह दी गई है कि वो ऐसी खबरों के झांसे में न आएं।
अगर ऐसी कोई संदिग्ध जानकारी सामने आती है तो उसका स्नैपशॉट या लिंक यहां भेजें- फोन नंबर : +91-8799711259 , ई मेल – socialmedia@pib.gov.in


