PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि LPG एजेंसी की डीलरशिप प्रदान किया जा रहा है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल मैसेज को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि एक फर्जी अनुमोदन लेटर ऑनलाइन प्रसारित होने का दावा किया जा रहा है। लेटर में कहा जा रहा है कि HPCL और एलपीजी एजेंसी डीलरशिप प्रदान करता है।
PIB ने कहा कि यह अनुमोदन लेटर फर्जी है। PIB ने आगे लिखा कि प्रामाणिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://lpgvitarakchayan.in पर जाएं।


