PIB Fact Check: सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर 2 लाख रुपए दे रही है।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल मैसेज को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर एक फॉर्म बांटा जा रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि सभी बेटियों को 2 लाख रुपए दिए जायेंगे।
PIB ने कहा यह फॉर्म फर्जी है। ऐसे किसी भी तरह के फॉर्म का वितरण अवैध है। इस योजना के तहत किसी भी तरह का नगद प्रोत्साहन नहीं दिया जाता है।


