PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि कौशल भारत कुशल भारत योजना के तहत प्रतिनिधि नियुक्त की जाएगी।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल लेटर को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ऐसा दावा किया जा रहा है कि “कौशल भारत कुशल भारत योजना” के तहत ग्राहक सेवा प्रतिनिधि की नियुक्ति की जाएगी। नियुक्ति से पहले 1,350 रुपए का पंजीकरण शुल्क देना होगा। PIB ने आगे लिखा कि यह दावा फर्जी है। केंद्र सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चल रही है।


