PIB FACT CHECK: सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने कई आरोप लगाए हैं।
भारत सरकार की प्रेस ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने इस वायरल लेटर को फर्जी करार दिया है।
PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कथित तौर पर भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के नाम से एक लेटर वायरल हो रहा है। लेटर में प्राप्तकर्ता पर कई आरोप लगाए जा रहे हैं। साथ प्राप्तकर्ता से जवाब भी मांगा जा रहा है।
PIB ने कहा कि यह लेटर फर्जी है। भारत सरकार के अधीन किसी भी संगठन ने ऐसा कोई लेटर जारी नहीं किया है।


